18 जुलाई 2013 - 19:30
दमिश्क़ में सय्यदा ज़ैनब स. के रौज़े पर मार्टर हमला

सीरिया की राजधानी दमिश्क में सय्यदा ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के मज़ार पर मार्टर हमला किया गया।

सीरिया की राजधानी दमिश्क में सय्यदा ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के मज़ार पर मार्टर हमला किया गया।दमिश्क से मिली रिपोर्ट के अनुसार दिमिश्क में ताज़ा झड़पों के दौरान वहाबी आतंकवादियों नें रसूल स. की नवासी हज़रत ज़ैनब स. के रौज़ा-ए-मुबारक को निशाना बनाया है।इससे पहले पिछले दिन भी वहाबी आतंकवादियों नें हमस के एक स्कूल पर भी मार्टर बरसाए थे जिसके परिणाम स्वरूप तीन आम आदमियों की मौत हो गई थी और बहुत से लोग घायल हो गए थे।सीरिया में इन दिनों फ़ौज की सफलता तेज़ी से आगे बढ़ रही है और ताज़ा ख़बरों के अनुसार फ़ौज नें अलप्पो शहर पर अपना पूरा कंट्रोल कर लिया है।